SSC Exams : CHSL , CGL समेत कई भर्ती परीक्षाएं अक्टूबर से नवंबर तक
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कई लंबित परीक्षाएं अक्टूबर से नवंबर तक होंगी। इनमें मुख्य तौर पर आठ भर्ती परीक्षा को आयोजित करना है। इन भर्ती परीक्षा में कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम, जूनियर इंजीनियर सेलेक्शन एग्जाम, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम और अन्य एग्जाम शामिल हैं। एसएससी भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर से आयोजित करना शुरू करेगा। परीक्षाओं को इस तरह से आयोजित किया जाएगा कि लगातार दो परीक्षाओं के बीच में कम अंतर हो। एसएससी 12 अक्टूबर से 18 नवंबर तक भर्ती के लिए परीक्षा पूरी करेगा। अक्टूबर के महीने में एसएससी उन बचे हुए उम्मीदवारों के लिए परीक्षाएं आयोजित करेगा, जो कोरोना वायरस महामारी के चलते सीएचएसएल परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए थे। ये परीक्षाएं 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। जूनियर इंजीनियर के पद पर सेलेक्शन के लिए परीक्षाएं 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल या सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2 नवंबर से 5 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट एग्जाम 16 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इन सभी एग्जाम की घोषणा स...