SSC Exams : CHSL , CGL समेत कई भर्ती परीक्षाएं अक्टूबर से नवंबर तक
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की कई लंबित परीक्षाएं अक्टूबर से नवंबर तक होंगी। इनमें मुख्य तौर पर आठ भर्ती परीक्षा को आयोजित करना है। इन भर्ती परीक्षा में कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल एग्जाम, जूनियर इंजीनियर सेलेक्शन एग्जाम, कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल एग्जाम और अन्य एग्जाम शामिल हैं। एसएससी भर्ती परीक्षा 12 अक्टूबर से आयोजित करना शुरू करेगा। परीक्षाओं को इस तरह से आयोजित किया जाएगा कि लगातार दो परीक्षाओं के बीच में कम अंतर हो। एसएससी 12 अक्टूबर से 18 नवंबर तक भर्ती के लिए परीक्षा पूरी करेगा।
अक्टूबर के महीने में एसएससी उन बचे हुए उम्मीदवारों के लिए परीक्षाएं आयोजित करेगा, जो कोरोना वायरस महामारी के चलते सीएचएसएल परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाए थे। ये परीक्षाएं 12 अक्टूबर से 26 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। जूनियर इंजीनियर के पद पर सेलेक्शन के लिए परीक्षाएं 27 अक्टूबर से 30 अक्टूबर तक आयोजित की जाएंगी। कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल या सीजीएल टियर 2 परीक्षा 2 नवंबर से 5 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। स्टेनोग्राफर रिक्रूटमेंट एग्जाम 16 नवंबर से 18 नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इन सभी एग्जाम की घोषणा साल 2019 में की गई थी। साल 2020 के लिए पहली भर्ती परीक्षा विभिन्न पदों पर सेलेक्शन के लिए 6 नवंबर से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी
जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर, हिंदी प्राध्यापक, दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर और सीएपीएफ रिक्रूटमेंट के लिए भर्ती परीक्षा नवंबर में आयोजित की जाएगी। ये वैकेंसी इसी साल निकाली गई थी। दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की वैकेंसी के लिए एसएससी पहली बार भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। ये परीक्षा 27 नवंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी।
एसएससी देगा 4,559 उम्मीदवारों को फिर से मौका
एसएससी जल्द ही कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल (सीएचएसएल) पदों पर चयन के लिए टियर 3 परीक्षा आयोजित करेगा। टियर 3 परीक्षा में पहले दो टियर की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवार ही शामिल हो सकते हैं। लेकिन एसएससी ने जब टियर 2 परीक्षा परिणाम जारी किया तो कई उम्मीदवारों ने शिकायत की थी कि उन्हें अनुचित साधनों के आधार पर असफल कर दिया गया है। उम्मीदवारों की शिकायतों को देखते हुए एसएससी ने एक पांच अगस्त को समिति बनाई थी। समिति ने इन छात्रों को एक बार छूट देने का सुझाव दिया और उन्हें अगले स्तर की परीक्षा में बैठने की अनुमति दी। हालांकि, समिति के सुझाव के अनुसार, एसएससी ने 4,559 उम्मीदवारों को सीएचएसएल टियर 3 परीक्षा में बैठने की अनुमति दी है। आयोग ने परीक्षा के कट ऑफ माक्र्स भी जारी कर दिए हैं।
Comments
Post a Comment