7,000 mAh बैटरी के साथ Galaxy M51 लॉन्च, जानें कीमत और फ़ीचर्स
Samung Galaxy M51 में चार रियर कैमरे और 7,000 mAh की बैटरी दी गई है. इस स्मार्टफोन में 6GB रैम है. कंपनी ने इसे अभी भारत में ऑफिशियल नहीं किया है. Galaxy M51 में 7,000 mAh की बैटरी दी गई है इस स्मार्टफोन में चार रियर कैमरे और फास्ट चार्ज है भारत में भी इस स्मार्टफोन का टीजर जारी किया गया है. साउथ कोरियन टेक्नॉलजी कंपनी Samsung ने एक नया स्मार्टफ़ोन Galaxy M51 पेश किया है. हालांकि कंपनी इसे ऑफिशियल लॉन्च नहीं किया है, लेकिन जर्मनी में इसके लिए प्री ऑर्डर्स लिए जा रहे हैं. Galaxy M51 की सबसे बड़ी ख़ासियत इसमें दी गई 7,000mAh की बैटरी है. अब तक कंपनी भारत में 6,000 mAh तक की बैटरी दी जाती रही है. जर्मनी में Galaxy M51 की कीमत 360 यूरो है. इसे भारतीय क़ीमत में तब्दील करें तो ये 31,400 रुपये होता है. इसकी बिक्री 11 सितंबर से शुरू होगी. भारत में भी इसे अब जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. हाल ही में सैमसंग ने एक नए स्मार्टफोन का टीजर जारी किया है जिसे भारत में लॉन्च किया जाएगा. अब ये साफ हो चुका है कि कंपनी Galaxy M51 भारत में लॉन्च करेगी. Galaxy M51 स्पेसिफिकेशन्स और फ़ीचर्स Samsun...