UP Board 2021: यूपी बोर्ड के छात्रों के लिए क्लास देखना अनिवार्य

 यूपी बोर्ड ने कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए विशेष क्लास शुरू की हैं। 10 और 12 की क्लास यूपी दूरदर्शन पर प्रसारित की जा रही हैं। वहीं, 9 वीं और11 वीं की कक्षाएं स्वयं प्रभा चैनल पर प्रसारित की जा रही हैं। छात्रों को निर्देश हैं कि उन्हें क्लास को अनिवार्य रूप से देखना है। महीने के अंत में प्रश्न दिए जाएंगे। उनके जवाब के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं,  पहले से स्कूलों में ऑनलाइन क्लास भी चल रही हैं।  छात्रों का कहना है कि पहले चार से पांच घंटे स्कूल की ऑनलाइन क्लास करनी होती है। फिर, टीवी की क्लास करनी होती है। जिसकी वजह से सिरदर्द की समस्या भी हो जाती है। 

शिक्षकों को निर्देश हैं कि छात्रों की समस्या दूर करें
डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह का कहना है कि छात्रों को स्वयंप्रभा चैनल और दूरदर्शन पर क्लास देखने के निर्देश दिए गए। संबंधित विषय के शिक्षक को निर्देश दिए गए हैं कि वह भी प्रसारित होने वाले कार्यक्रम देखें और उसके संबंध में अगर छात्रों को कोई शिकायत है तो निवारण करें।

Comments

Popular posts from this blog

IIM RECRUITMENT 2020 : असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर असोसिएट प्रोफेसर तक विभिन्न पदों पर निकली हैं रिक्तियां